तालाब से नाबालिग लड़की का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस।

दरभंगा: जाले थाना की पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर रविवार को थाना क्षेत्र की दोघरा पंचायत स्थित छहूरी पोखर के पश्चिम दिशा में तालाब के पानी में उपलाती लाश बरामद की। शव की पहचान स्थानीय सदरे अंसारी की 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री तरन्नुम प्रवीण के रूप में हुई है। वह राजकीय बुनियादी विद्यालय की […]


गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे दो दर्जन से अधिक अज्ञात वकीलों पर प्राथमिकी दर्ज।

दरभंगा: व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता अंबर इमाम हाशमी की गिरफ्तारी के विरोध में हंगामा करने वाले 25 अज्ञात अधिवक्ताओं पर केस दर्ज किया गया है। लहेरियासराय थाने में यह मामला कोर्ट हाजत प्रभारी एएसआई मनोज कुमार झा के आवेदन पर दर्ज हुआ है। मनोज झा ने बताया कि शुक्रवार को एडीजे-3 एसके दिवाकर की अदालत […]


घर के मुख्य दरवाजा को बाहर से बंद कर चोरों तीन घरों में किया हाथ साफ।

दरभंगा: जिले में तीन घरों में चोरी हुई। तीनों घर के मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद कर दिए थे। इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ितों में कमतौल थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी राजेश कुमार झा, राम भजन राम और रामवृक्ष राम है। राजेश कुमार के घर में तीन कमरों का ताला तोड़ा। […]


महाराष्ट्र में पांच करोड़ के सोना लूटकांड का आरोपी दरभंगा से  गिरफ्तार।

दरभंगा: महाराष्ट्र पुलिस ने 5 करोड़ के सोना लूटकांड में शामिल आरोपी को दरभंगा पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है। लहेरियासराय के बेलवागंज अंधेरिया बाग मोहल्ले से गिरफ्तारी हुई है। कोर्ट के आदेश पर महाराष्ट्र पुलिस उसे पुणे लेकर चल गई। पकड़े गए अपराधी की पहचान खगड़िया जिला के चौथम निवासी ललन साह के […]


तेरह दिन पहले हुई थी युवक की शादी, सड़क दुर्घटना में गई जान।

दरभंगा: दरभंगा-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। 13 दिन पहले शादी हुई थी। मृतक की पहचान शिवनगर निवासी बादल मुखिया(23) के तौर पर हुई है। घटना गोदाम टोल दाथ मंदिर के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के […]


विधायक मिश्रीलाल यादव की विधानसभा सदस्यता रद्द,कोर्ट ने सुनाई थी सजा।

दरभंगा: अलीनगर से भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। बिहार विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी। दरभंगा स्थित विशेष न्यायालय एमपी-एमएलए ने विधायक को दोषी ठहराते हुए 27 मई को सजा सुनाई थी। इसी आधार पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8 और संविधान के अनुच्छेद […]


कोर्ट से झूठ बोलना वकील को पड़ा भारी, जज ने भेजा हिरासत में।

देखिए वीडियो भी 👆  दरभंगा: दरभंगा के एक चर्चित वकील अम्बर इमाम हाशमी उर्फ छोटे बाबू की गिरफ्तारी कोर्ट से हुई है। उन्हें कोर्ट से झूठ बोलना महंगा पड़ गया। उन्हें एडीजे 3 के आदेश पर हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि उक्त वकील 32 वर्ष पूर्व के एक हत्या मामले में […]


शॉर्ट सर्किट से लगी आग में पांच दुकानों का समान जलकर राख।

दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात प्रभात कॉम्प्लेक्स स्थित दुकान में आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पांच दुकानों की अपनी चपेट में लिया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर […]


जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक दर्जन से अधिक लोग घायल।

दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र के बलिया गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुरुवार की देर शाम एक कट्ठा 12 धुर जमीन को लेकर शिबू राम और बौकू राम के पक्षों में विवाद हुआ। दोनों पक्षों ने लाठी, डंडे और टेंगारी से एक-दूसरे पर हमला किया। इस हिंसक झड़प में महिलाओं समेत 15 […]


अवैध हथियार रखने के जुर्म में ढ़ाई साल कारावास की सजा।

दरभंगा: बिरौल के एसडीजेएम प्रियांशु राज की कोर्ट ने कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के कोदरा गांव निवासी मिथिलेश यादव को अवैध आर्म्स के आरोप में ढ़ाई साल की सजा सुनाई है। सबडिविजनल प्रॉसक्यूशन अधिकारी गुजंन कुमार सिंह ने बताया कि गत वर्ष 16 जून 2022 को कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के असमा पुल के समीप अभियुक्त मिथिलेश […]