दरभंगा: महाराष्ट्र पुलिस ने 5 करोड़ के सोना लूटकांड में शामिल आरोपी को दरभंगा पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है। लहेरियासराय के बेलवागंज अंधेरिया बाग मोहल्ले से गिरफ्तारी हुई है। कोर्ट के आदेश पर महाराष्ट्र पुलिस उसे पुणे लेकर चल गई।

Advertisement

पकड़े गए अपराधी की पहचान खगड़िया जिला के चौथम निवासी ललन साह के तौर पर हुई है। मामला पुणे रेलवे स्टेशन का है। कारोबारी के घर से सोने की लूट हुई है। एक आरोपी की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है। उसकी निशानदेही पर पुलिस गुरुवार को दरभंगा पहुंची थी।

Advertisement

ललन साह साल 2020 में दरभंगा टावर के पास 5 करोड़ से अधिक के सोना-हीरा लूटकांड में भी आरोपी था। लूट के बाद 1 किलो सोना लेकर फरार हो गया था। इस मामले में डेढ़ साल जेल में भी रह चुका है। कुल 32 आरोपी पकड़े गए थे।

Advertisement