दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र के बलिया गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुरुवार की देर शाम एक कट्ठा 12 धुर जमीन को लेकर शिबू राम और बौकू राम के पक्षों में विवाद हुआ।

Advertisement

दोनों पक्षों ने लाठी, डंडे और टेंगारी से एक-दूसरे पर हमला किया। इस हिंसक झड़प में महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए। शिबू राम के पक्ष से नारायण कुमार राम (32), सूरज राम (16), शिव राम (62), बुचिया देवी (50), सीता देवी (35), मीना देवी (55) और सुरेंद्र राम (40) घायल हुए।

Advertisement

बौकू राम के पक्ष से भोला राम (30), सुशीला देवी (28), दुर्गा देवी (35), सुनीता देवी (30), बच्चे राम (55), बौकू राम (70), मलभोगिया देवी (56) और सुशील राम (28) को चोटें आईं। सभी घायलों को बिरौल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

Advertisement

डॉक्टरों ने छह गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया है।

Advertisement