घर के मुख्य दरवाजा को बाहर से बंद कर चोरों तीन घरों में किया हाथ साफ।
दरभंगा: जिले में तीन घरों में चोरी हुई। तीनों घर के मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद कर दिए थे। इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ितों में कमतौल थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी राजेश कुमार झा, राम भजन राम और रामवृक्ष राम है।

राजेश कुमार के घर में तीन कमरों का ताला तोड़ा। राजेश के घर से चोरों ने 36 हजार नगद, गहने और कपड़े के अलावा अन्य सामान चुरा लिए हैं। एक गोदरेज भी घर से उठा ले गए। जिसमें गहने और जरूरी कागजात रखे थे। परिवार के लोग घर में सो रहे थे। सुबह नींद खुलने पर चोरी का पता चला। पीड़ित परिवार ने करीब 8 लाख रुपए की चोरी की बात कही है।

पीड़ित राजेश कुमार की मां मोती देवी ने कहा कि चोर छज्जे पर रखा सामान भी चोरी कर ले गए। चोरों ने बाहर से गेट की कुंडी बंद कर दी थी। सुबह 5 बजे बेटे ने फोन कर गेट खोलने को कहा। तब जाकर चोरी का पता चला। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि चोरों को जल्द पकड़ा जाए और सामान वापस मिले।

राजेश झा की पत्नी सरिता देवी ने कहा कि रात में हमलोग लोग घर के अंदर से दरवाजा बंद कर सोए थे। चोरों ने बाहर से हैंडल लगा दिया। सुबह उठने पर गेट नहीं खुला। फोन कर सासू मां से गेट खुलवाया। घर के 3 कमरों का ताला टूटा मिला। गोदरेज गायब था। उसमें सोना, कपड़े, जमीन के कागजात, पासबुक आदि थे।

कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही है।
0 Comment