भूमिहीनों के लिए सीपीआई का आंदोलन जारी, पुनर्वास की मांग।

दरभंगा: बहादुरपुर में सीपीआई(एम) लोकल कमेटी का “घेरा डालो, डेरा डालो” आंदोलन रविवार को भी चला। छुट्टी के दिन बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। लोकल सचिव गणेश महतो ने कहा कि मांगों की पूर्ति तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में खराजपुर के भूमिहीनों के पुनर्वास की मांग प्रमुख है। साथ ही बेदखली की […]


शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दुकान जलकर राख।

दरभंगा: बहेड़ी क्षेत्र के पधारी गांव में शनिवार देर रात एक बड़ी घटना सामने आई। महादेव मंदिर के पास बिजली के शॉर्ट सर्किट से दो दुकानें पूरी तरह जल गईं। आग अमर जी चौधरी की चाय की दुकान में लगी। इसके बाद पास में स्थित संतोष पौदार की ठंडा पानी की दुकान तक पहुंच गई। […]


बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े स्तर पर तबादला, दरभंगा के एसडीपीओ का भी हुआ तबादला।

दरभंगा: बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े स्तर पर तबादला हुआ है। राज्य के 19 अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की तैनाती की गई है। दरभंगा, आरा, हाजीपुर, गया, मधुबनी समेत अन्य जिलों के एसडीपीओ का ट्रांसफर किया गया है। राज्य गृह विभाग ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इनके साथ ही […]


न्यायमूर्ति चंद्रशेखर झा और संदीप कुमार ने न्यायालय परिसर में ई-सेवा केंद्र का किया उद्घाटन।

दरभंगा: पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति चंद्रशेखर झा और संदीप कुमार शनिवार को दरभंगा पहुंचे। दोनों ने व्यवहार न्यायालय परिसर में ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। फीता काटने के बाद दोनों न्यायमूर्तियों ने केंद्र का निरीक्षण भी किया। न्यायमूर्ति चंद्रशेखर झा ने कहा कि यह केंद्र मुकदमा लड़ने वालों के लिए बड़ी राहत है। अब किसी […]


गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे दो दर्जन से अधिक अज्ञात वकीलों पर प्राथमिकी दर्ज।

दरभंगा: व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता अंबर इमाम हाशमी की गिरफ्तारी के विरोध में हंगामा करने वाले 25 अज्ञात अधिवक्ताओं पर केस दर्ज किया गया है। लहेरियासराय थाने में यह मामला कोर्ट हाजत प्रभारी एएसआई मनोज कुमार झा के आवेदन पर दर्ज हुआ है। मनोज झा ने बताया कि शुक्रवार को एडीजे-3 एसके दिवाकर की अदालत […]


घर के मुख्य दरवाजा को बाहर से बंद कर चोरों तीन घरों में किया हाथ साफ।

दरभंगा: जिले में तीन घरों में चोरी हुई। तीनों घर के मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद कर दिए थे। इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ितों में कमतौल थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी राजेश कुमार झा, राम भजन राम और रामवृक्ष राम है। राजेश कुमार के घर में तीन कमरों का ताला तोड़ा। […]


महाराष्ट्र में पांच करोड़ के सोना लूटकांड का आरोपी दरभंगा से  गिरफ्तार।

दरभंगा: महाराष्ट्र पुलिस ने 5 करोड़ के सोना लूटकांड में शामिल आरोपी को दरभंगा पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है। लहेरियासराय के बेलवागंज अंधेरिया बाग मोहल्ले से गिरफ्तारी हुई है। कोर्ट के आदेश पर महाराष्ट्र पुलिस उसे पुणे लेकर चल गई। पकड़े गए अपराधी की पहचान खगड़िया जिला के चौथम निवासी ललन साह के […]


तेरह दिन पहले हुई थी युवक की शादी, सड़क दुर्घटना में गई जान।

दरभंगा: दरभंगा-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। 13 दिन पहले शादी हुई थी। मृतक की पहचान शिवनगर निवासी बादल मुखिया(23) के तौर पर हुई है। घटना गोदाम टोल दाथ मंदिर के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के […]


जिला मुख्यालय सहित कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

दरभंगा: 33/11 केवी पंडासराय पीएसएस से निकलने वाले इमरजेंसी फीडर के तारों के पेड़ों की टहनियों से टकराने को लेकर पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई की जाएगी। इस वजह से शनिवार की सुबह 7 बजे से 9 बजे तक इस फीडर से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कटौती से ऑफिसर कॉलोनी, डीएम आवास, कमिश्नर आवास, […]


विधायक मिश्रीलाल यादव की विधानसभा सदस्यता रद्द,कोर्ट ने सुनाई थी सजा।

दरभंगा: अलीनगर से भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। बिहार विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी। दरभंगा स्थित विशेष न्यायालय एमपी-एमएलए ने विधायक को दोषी ठहराते हुए 27 मई को सजा सुनाई थी। इसी आधार पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8 और संविधान के अनुच्छेद […]