दरभंगा: दरभंगा एयरपोर्ट से अकाशा एयरलाइंस ने मुंबई के लिए एक जुलाई से नई विमान सेवा शुरू कर दी है। दरभंगा से सांसद गोपाल जी ठाकुर और विमान कंपनी के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर मौजूद रहकर पहले यात्री को बोर्डिंग पास देकर रवाना किया। सांसद ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि मिथिला वासियों की लंबे समय से मांग थी कि मुंबई के लिए एक और फ्लाइट शुरू हो। अब उन्हें बड़ी सुविधा मिल गई है। मुंबई में रहने वाले मिथिला वासी अब सीधे आ-जा सकेंगे।

Advertisement

नई सेवा मुंबई-दरभंगा-मुंबई रूट पर रोजाना चलेगी। विमान में 180 सीटें हैं। सभी सीटें इकोनॉमी क्लास की हैं। पहली जुलाई को इस फ्लाइट का शुरुआती किराया करीब पांच हजार रुपए है। अब तक इस रूट पर स्पाइसजेट और इंडिगो की ही उड़ानें थीं। आकासा के आने से यात्रियों को एक और विकल्प मिल गया है। इससे किराए में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी।

Advertisement

फिलहाल दरभंगा एयरपोर्ट से कुल सात जोड़ी फ्लाइट्स चल रही हैं। इनमें दिल्ली के लिए तीन, मुंबई के लिए दो, कोलकाता और हैदराबाद के लिए एक-एक जोड़ी फ्लाइट है। इनमें आठ फ्लाइट इंडिगो की हैं। चार स्पाइसजेट की और एक जोड़ी आकासा की है।

फ्लाइट की टाइमिंग

क्यूपी 1529- मुंबई- दरभंगा- 10:55 बजे- 1:30 बजे

क्यूपी 1530- दरभंगा- मुंबई- 2:1 0 बजे- 4:45 बजे

Advertisement