दरभंगा: जिले के कुशेश्वरस्थान में सोमवार सुबह कमला बलान नदी से एक युवती का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने नदी में बहता शव देखा। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे जमा हो गए।

Advertisement

कुशेश्वरस्थान थाना अध्यक्ष अंकित चौधरी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को नदी से निकलवाया। युवती की उम्र 25 से 26 वर्ष के बीच है। शव को बोरे में बंद करके फेंका गया था। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि कहीं और हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए शव को नदी में फेंका गया।

Advertisement

पुलिस ने स्थानीय लोगों से युवती की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। थाना अध्यक्ष के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। शव को 72 घंटे तक शवदाह गृह में रखा जाएगा। इस दौरान कोई पहचान कर सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement