गो मूत्र को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज।
दरभंगा: हरसिंगपुर गांव में एक परिवार पर हुए हमले का मामला सामने आया है। घटना घनश्यामपुर थाना क्षेत्र की है। खेत से लौटे उमेश राम को अपने घर पर सत्तो राम के परिवार द्वारा बेटियों से गाली-गलौज करते हुए मिले।

मामला गाय के पेशाब को लेकर शुरू हुआ। उमेश राम की बेटियों ने बताया कि गाय का पेशाब गलती से सत्तो राम के गाय के थान में चला गया था। उन्होंने इसे साफ कर दिया था। फिर भी सत्तो राम का परिवार गालियां दे रहा था।

जब उमेश राम ने विरोध किया तो हमलावरों ने लोहे की बाली से उमेश राम और उनकी बेटी मनीषा देवी के सिर पर वार कर दिया। दोनों के सिर से खून बहने लगा। विकास राम ने दूसरी बेटी शिवानी के मुंह में हाथ डालकर उसे फाड़ने की कोशिश की। पिता के बचाव में आने पर चारों ने मिलकर उन्हें भी पीटा।

ग्रामीणों के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलीनगर ले जाया गया। उमेश राम को छह और मनीषा देवी को चार टांके लगे। पीड़ित का कहना है कि हमलावर पहले भी कई बार मारपीट कर चुके हैं।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
0 Comment