संदिग्ध हालात में दो भाइयों की मौत, जांच में जुटी पुलिस।
दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इनकी अर्थी एक साथ उठी है। मंगलवार को 32 साल के राहुल राय की तबीयत अचानक बिगड़ी। बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उसी दिन 42 साल के पुतुल राय की भी तबीयत खराब हुई।

डीएमसीएच पहुंचने से पहले ही उनकी भी मौत हो गई। दोनों की मौत से गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
राहुल राय एक होम्योपैथी दुकान में काम करते थे। मंगलवार को उन्हें उल्टी हुई। कपड़े गंदे हो गए। नहाने के बाद शरीर ठंडा पड़ने लगा। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई। बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। दरभंगा शहर से निकलते ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

राहुल के भाई पूर्व मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण राय ने बताया कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने वेंटिलेटर पर रखा। खर्च ज्यादा था। परिवार सक्षम नहीं था। पटना ले जाने का फैसला किया। लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि लोग अफवाह फैला रहे हैं कि जहरीली शराब पीने से मौत हुई। यह गलत है। अगर ऐसा होता तो हम खुद प्रशासन को सूचना देते। पोस्टमार्टम कराते। हम शराब के विरोधी हैं।

पुतुल राय मजदूरी कर परिवार चलाते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। पत्नी रानी देवी अब विधवा हो गई हैं। बुधवार को अचानक पुतुल की तबीयत बिगड़ी। शरीर में दर्द हुआ। उल्टी हुई। मोहल्ले की महिलाएं उन्हें डीएमसीएच लेकर पहुंचीं। इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर लौट आए। देर शाम एकमी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

राहुल की पत्नी रंजन देवी और उनके दो छोटे बच्चे संध्या (5 ) और सुशांत (2 ) हैं। पुतुल के बेटे आशीष कुमार (12 ), जूली कुमारी (10 ) और आदित्य कुमार (8 ) हैं। दोनों परिवारों की हालत खराब है। गांव में शोक का माहौल है।
सूत्रों के अनुसार, राहुल राय होम्योपैथी दुकान में करता था। दुकान से एक महंगी दवा लाए थे। वह नशे में उपयोग होती है। आशंका है कि उसी के सेवन से तबीयत बिगड़ी। परिजन इसे सामान्य मौत बता रहे हैं। पुलिस ने रात में गांव पहुंचकर जानकारी ली। अब जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।
बहादुरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी मिली, तो रात में परिजनों से मिलने पहुंचे। परिजनों ने सामान्य मौत बताया। दोनों युवकों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। जांच की जा रही है।
0 Comment