बदमाशों ने मुखिया पर किया जानलेवा हमला, रॉड से मारकर तोड़ा हाथ।
दरभंगा: जिला के घनश्यामपुर में रसियारी पंचायत के मुखिया फेंकन कमाती पर दुर्गा स्थान के पास हमला हुआ। मुखिया ने घनश्यामपुर थाने में दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

फेंकन कमाती बाबा दुल्हेश्वर नाथ मंदिर में पूजा करने के बाद पवन यादव के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के दिलीप झा, वरुण झा और दो-तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड से मुखिया के सिर और बाएं हाथ पर हमला किया। हमले में उनका हाथ टूट गया।

ग्रामीणों ने घायल मुखिया को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर पहुंचाया। हालत देखते हुए उन्हें डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उनके टूटे हाथ का प्लास्टर किया गया।

मुखिया ने आरोपियों पर मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रज्ञा शेल के अनुसार मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच कर रही है।

0 Comment