दरभंगा: हनुमाननगर के पोअरिया पावर हाउस में तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे प्रखंड क्षेत्र के 36 गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

सोमवार को पहले 11 हजार केवीए के पोल में खराबी आई। इसे ठीक करने के बाद 33 हजार केवीए संचरण लाइन में समस्या आ गई। इस कारण करीब आठ घंटे से बिजली आपूर्ति बंद है।

Advertisement

शाम होते ही ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन की समस्या शुरू हो जाती है। दिनभर बिजली का आना-जाना लगा रहता है। इससे स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

Advertisement

बिजली की इस स्थिति को लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। भाकपा माले के प्रखंड सचिव पप्पू पासवान, राजद प्रखंड अध्यक्ष खालिद हुसैन, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद चौधरी और माकपा प्रखंड सचिव सुनील कुमार शर्मा ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो सड़क पर प्रदर्शन किया जाएगा।

Advertisement

विभागीय कनीय अभियंता धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या आई है। उन्होंने जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।