दरभंगा: जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कमला बलान के दायां और बायां तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले कोठराम चौक से रसियारी तक दायां तटबंध का जायजा लिया।

Advertisement

जिलाधिकारी ने कमला और कोसी नदी के बीच बन रहे पुलों का औचक निरीक्षण भी किया। अधिकारियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को तटबंधों की लगातार निगरानी करने को कहा। बारिश के दौरान होने वाले रेनकट की समय पर मरम्मत का निर्देश दिया।

Advertisement

बायां तटबंध का निरीक्षण असमा से चतरा खैसा तक किया गया। दायां तटबंध का निरीक्षण कोठराम चौक से पलवा तक किया गया। जिलाधिकारी ने झंझारपुर-1 और झंझारपुर-2 के कार्यपालक अभियंता से नदी और तटबंध की स्थिति की जानकारी ली।

Advertisement

जल संसाधन विभाग के रसियारी स्थित स्थाई कैंप का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री सलीम अख्तर, कार्यपालक अभियंता, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल, अंचलाधिकारी घनश्यामपुर, गौड़ाबौराम, कुशेश्वरस्थान तारडीह और अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement