दरभंगा: बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का झंडा अभियान चलाया गया। रामभद्रपुर पंचायत के श्री दिलपुर गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता धनंजय सिंह ने शनिवार को ‘हर घर कांग्रेस का झंडा’ कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान 101 घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाया गया। इसके साथ ही ‘माय बहन मान योजना’ के अंतर्गत महिलाओं का पंजीकरण किया गया।

Advertisement

धनंजय सिंह ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य कांग्रेस की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाना है। योजना में पंजीकृत होने वाली महिलाओं में रीता देवी, ललिता देवी, रूपी देवी, सुनीता देवी से लेकर गायत्री देवी तक शामिल हैं। कुल 47 महिलाओं ने इस योजना में पंजीकरण कराया।

Advertisement