दरभंगा: कमला बलान नदी का जलस्तर दो दिन में बढ़ा है। इस कारण गौड़ाबौराम प्रखंड के बौराम, गोरामानसिंग और आधारपुर पंचायत के कई गांवों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। चतरा, रही टोल, बौराम मुशहरी, बाथ मंसारा जैसे गांवों का प्रखंड मुख्यालय से सीधा सड़क संपर्क टूट गया है।

Advertisement

करीब 5000 की आबादी प्रभावित हुई है। निचले इलाकों के खेतों में पानी भर गया है। करीब 20 बीघा क्षेत्र में मूंग की फसल डूब गई है। 60 परिवार को ऊंचे स्थान पर शरण लेना पड़ा।

Advertisement

चतरा के लक्ष्मी सहनी, सतो सहनी, अशोक शर्मा, राम उदगार मंडल और कमलेश यादव ने बताया कि गांव का सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। सरकारी नाव नहीं चल रही है। निजी नाव ही एकमात्र सहारा है। जिसकी सवारी के लिए भाड़ा देना पड़ता है।

Advertisement

स्थानीय निवासी अमित कुमार झा ने कहा कि मूंग की फसल खेत में लगी थी, जो डूब गई है। जानवरों की जान को भी खतरा है। लोग ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं। सरकारी नाव की व्यवस्था अब तक नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से नाव की मांग की है।

Advertisement

भोला कुमार यादव ने बताया कि खेत में लगी फसल सब डूब गई है। फसल नष्ट हो रही है। रास्ते बंद हो गए हैं। जलस्तर बढ़ने से गांवों का संपर्क टूट गया है।

बताया जा रहा कि अभी करीब 5 नाव किराए पर चल रही है। जिससे लोगों को आना-जाना लगा है।