शादी समारोह में आपस में भिड़े दो गुट, जमकर चले लाठी-डंडे।
दरभंगा: शादी समारोह के दौरान 2 गुट आपस में भिड़ गए। डीजे का वीडियो बनाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से 7 और दूसरे 3 लोग घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र के अटही गांव की है।

घायल हफीजुल ने बताया कि पड़ोसी के घर में 16 जून को शादी है। देर रात डीजे बज रहा था। मैं अपने घर की छत पर बैठा था। इस बीच मोहम्मद मुख्तार, सत्तार, दुलारे समेत कुछ लोग छत पर चढ़ आए। उन्होंने डीजे का वीडियो बनाने का आरोप लगाकर मोबाइल की तलाशी ली। मेरे मोबाइल में कोई वीडियो नहीं मिला। इसके बाद डिलीट करने बात कहकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बचाव में आए आजाद, फिरोज, अशफाक और घर महिलाओं को भी मारा।

वहीं, दूसरे पक्ष के मुख्तार ने मारपीट के आरोपों से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वीडियो डिलीट करने की मांग पर हफीजुल और उसके परिजनों ने हमला कर दिया। उनके पक्ष के दुलारे समेत आठ लोग घायल हुए हैं। कई लोगों का सिर फूट गया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0 Comment