दरभंगा: बुधवार को बीए के छात्र की करंट से मौत हो गई। छात्र के स्विच को ऑन कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। मृतक रविषेक कुमार यादव है। पिता मुसाफिर यादव ने कहा कि मैं घर पर नहीं था। इसी दौरान घटना हुई।

Advertisement

मैंने अपने बेटे को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। बिजली का झटका मुझे भी लगा, पर मैं किसी तरह बच गया। घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत की है।

Advertisement

स्थानीय निवासी रवि कुमार राय ने बताया कि रविषेक पढ़ाई में अच्छा और संस्कारी लड़का था। वह गांव के बुजुर्गों का सम्मान करता था। उसकी मौत से गांव में शोक की लहर है।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मृतक के घर पहुंचने लगे। पुरुष और महिलाएं सभी रोते-बिलखते नजर आए। अंतिम संस्कार के बाद भी गांव में सन्नाटा रहा।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने कहा कि घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है।

Advertisement

रविषेक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था।उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।