48 घंटे के अंदर लाठीचार्ज के दोषियों पर होगी कारवाई: विजय सिन्हा।
दरभंगा: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दरभंगा में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि लाठीचार्ज के दोषियों पर 48 घंटे के भीतर कारवाई होगी।
दरअसल, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा गुरुवार को एक कार्यक्रम में दरभंगा पहुंचे थे। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। कोई इस सेतु को तोड़ने का प्रयास करेगा तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गत 7 जून को बकरीद के दिन भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा है कि उनकी डीएम और एसएसपी से बात हुई है। लाठीचार्ज केलिए जो भी दोषी होंगे, उनपर 48 घंटे के अंदर कारवाई होगी।
डिप्टी सीएम ने लाठीचार्ज में घायल कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हाल भी जाना।
0 Comment