दरभंगा: कांग्रेस की ओर से जाले विधानसभा में माई बहिन मान योजना उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। इस संबंध में कांग्रेस नेता और जाले विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी डॉ. मशकूर अहमद उस्मानी ने कहा कि कांग्रेस का संकल्प—सशक्त महिला, सशक्त बिहार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व महिलाओं को समर्पित “माई बहिन मान योजना” की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की पात्र बहनों-बेटियों को हर माह 2500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी।

Advertisement

डॉ. उस्मानी ने कहा कि “कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं की सेवा, सुरक्षा और स्वावलंबन को प्राथमिकता दी है। गैस सिलेंडर की कीमतों को सीमित रखने से लेकर बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य की योजनाओं तक, कांग्रेस ने कदम दर कदम बहनों का साथ निभाया है।

Advertisement

वहीं बीजेपी की सरकार ने रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर महिलाओं की मुश्किलें और बढ़ा दीं।” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस शासित कई राज्यों में पहले से यह सहायता योजनाएं सफलतापूर्वक चल रही हैं, और बिहार में भी कांग्रेस जो वादा करती है, उसे निभाती है। “माई बहिन मान योजना” केवल आर्थिक सहायता नहीं— यह आत्मनिर्भरता, सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस अवसर पर मुन्ना जी, गुड्डू सरपंच, विकास, गौरी, सुरेश आदि मौजूद थे।

Advertisement